सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में महिलायें और बच्चे अब गायब होने लगे है। आप सोच रहे होंगे कि सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में भारत भी शामिल हो चूका है। वहीँ दूसरा आबादी वाला देश चीन है। तो क्या यहाँ से महिलाएं और बच्चे गायब हो रहे है। तो आप बिल्कुल सही सोच रहे है। भारत और चीन सिर्फ दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश ही नहीं हैं, बल्कि महिलाओं और बच्चों के गुमशुदा होने के मामले में भी सबसे आगे हैं। दुनिया भर के देशों में जितनी महिलाएं गायब हो रही हैं उनकी 90 फीसदी संख्या इन दो देशों में ही है।
भारत की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा महिलाएं मध्य प्रदेश से गुम होती हैं। वहीँ बच्चों की तस्करी के मामले में राजस्थान का जयपुर सबसे आगे है। ऐसा हम नहीं कह रहे है। ये एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। दरअसल हाल ही में सेंट्रल होम मिनिस्ट्री और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने संसद में लड़कियों, महिलाओं और बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया गया कि पिछले 3 साल में 13.13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं।
इनमें 18 साल से ऊपर की 10.6 लाख महिलाएं और उससे कम उम्र की 2.5 लाख लड़कियां थीं।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, महिलाओं के गायब होने के मामले में मध्यप्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली पहले पायदान पर है।
वहीँ बच्चों की तस्करी की सबसे अधिक घटनाएं यूपी में हो रही हैं। तस्करी के मामले में दिल्ली, बिहार और आंध्र प्रदेश भी टॉप पर हैं। दिल्ली में कोविड-19 से पहले के मुकाबले महामारी के बाद बाल तस्करी के मामलों में 68 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
