2000 के नोट बैंक में बदलना हुए प्रारंभ, बैंकों में खुले स्पेशल काउंटर

2000 note exchange started

आरबीआई के निर्देशानुसार आज मंगलवार से दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आरबीआई द्वारा शुक्रवार रात 2000 रुपये के नोट को पूरी तरह वापस लेने के फैसले के बाद, बैंकों में दो हजार रुपये के नोट अपने खाते में जमा कराने वालों की भीड़ शुरू हो गई है। 30 सितंबर 2023 के बाद दो हजार के नोटों का भविष्य क्या होगा, उन्हें प्रचलन में रखा जाएगा या नहीं इसका अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी फिलहाल RBI ने इन्हें वापिस लेने के निर्देश दे दिए है।

पैसे जमा करने के लिए ग्राहक को कोई कागज़ात लाने की आवश्यकता नही है।आज पहले दिन बैंक में पैसे जमा करने के लिए कम संख्या में ही लोग नज़र आये।बैंक द्वारा भी ग्राहकों की सेवा के लिए विशेष काउंटर खोले गए हैं।SBI बैंक के मुख्य प्रबंधक तरुण हिमराल ने कहा कि RBI के निर्देशानुसार आज से बैंक में दो हज़ार के नोट बदलने की प्रकिया आरंभ हो गयी है।बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए दो काउंटर खोले हैं,जिससे लोगों को पैसे जमा करने में दिक्कत न हो।उन्होंने कहा कि आज पहले दिन बैंक में ज्यादा रश नही है।ग्राहकों को दो हज़ार के नोट बदलने के लिए कोई डॉक्यूमेंट लाने की आवश्यकता नही है।

बता दे कि ग्राहक अपने बैंक खाते में दो हजार रुपये के नोटों की कितनी भी राशि जमा करा सकते हैं, लेकिन अगर खाता नहीं है तो एक बार में सिर्फ बीस हजार रुपये मूल्य के दो हजार के नोट ही बदले जा सकेंगे।सुविधा पूरी तरह से निश्शुल्क है। पूरी प्रक्रिया को सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए 2000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने के लिए चार माह का समय दिया गया है। इसलिए लोग तय समय के अंदर अपने नोट खाते में जमा कर दें या बदल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *