हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार न होने से रुका विकास : सतपाल सत्ती

हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि कांग्रेस सरकार मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी कर रही है। जिससे हिमाचल प्रदेश का विकास आहत हो रहा है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि यह पहली बार है, जब किसी सरकार को मंत्रिमंडल विस्तार करने में इतना समय लग रहा हो। उन्होंने कहा कि पहले आचारसंहिता और अब मंत्रिमंडल विस्तार न होने की वजह से हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य रुक गए हैं।

हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 25 दिसंबर को चुनाव के बाद पहली बार बीजेपी के विधायक होटल पीटरहॉफ में बैठक करेंगे।  इस बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के साथ होगी।  हिमाचल बीजेपी विधायक दल की इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष का चयन भी संभव है।  बैठक के बाद बीजेपी के विधायक दोपहर दो बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे।  इस दौरान बीजेपी विधायक हिमाचल प्रदेश में डिनोटिफाइड किए जा रहे कार्यालयों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार 10 दिनों में ही अलोकप्रिय निर्णय ले रही है।  उन्होंने सरकार की ओर से डिनोटिफाई किए जा रहे कार्यालयों के फैसले को गलत बताया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *