सामाजिक संस्था उद्घोश ने शिमला नगर निगम की कार्यशैली पर लगाया गंभीर आरोप 

सामाजिक सेवा में सम्मानित संस्था उद्घोश ने शिमला नगर निगम के विकास कार्यों पर गंभीर आरोप लगाया है। संस्था ने प्रेस विज्ञपति जारी करके कहा कहा कि राजधानी शिमला में नगर निगम प्रणाली ध्वस्त होती नज़र आ रही है । स्मार्ट सिटी परियोजना में उलझी निगम व्यवस्था न तो वार्ड में विकास के प्रति गंभीर है, और न ही आम लोगों से जुड़े विकास कार्य पर। 

 
 नगर निगम के पूर्व पार्षदों के ऊपर आरोप लगते हुए संस्था ने कहा कि लोगों की समस्याओं से अब उन्हें कुछ लेना देना नहीं रह गया है। अनाडेल वार्ड के अंतर्गत कोमली बैंक के समीप सबसे अधिक दुर्दशा संपर्क सड़क की है। अनाडेल संपर्क सड़क पूरी तरह से ख़राब हो चुकी है और सड़क गड्ढों से भर गई है। लोग परेशान है। 
 बुजुर्गों के लिए एचआरटीसी टैक्सी सेवा चलाई गई थी लेकिन न तो यहां सड़क ही चलने लायक है और न ही पुलिस द्वारा संपर्क सड़क। सड़क के  दोनों ओर अवैध रुप से खड़े वाहनों की वजह से टैक्सी सेवा पूरी तरह से  प्रभावित हो रही है। एम्बुलेंस कोमली बैंक तक नहीं पहुंच पा रही है जिससे  मरीज़ों को अस्पताल ले जाने के लिए दिक्कत आ रही है।
सामाजिक संस्था उद्घोष के चेयरमैन व संरक्षक हेम राज चौहान ने उपायुक्त  शिमला और उपायुक्त नगर निगम से कोमली बैंक के संपर्क सड़क को तुरंत मरम्मत और सड़क के दोनों ओर खड़े अवैध वाहनों को हटाने के आदेश जारी करने के लिए अपील की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *