विधायक के आवासीय परिसर में संदिग्ध ड्रोन उड़ने का मामला आया सामने

पूर्व शहरी विकास मंत्री और धर्मशाला विधानसभा से विधायक सुधीर शर्मा के आवासीय परिसर में आधा घंटा संदिग्ध ड्रोन उड़ने का मामला सामने आया है। विधायक ने इसे उनकी सुरक्षा में सेंधमारी और किसी बड़ी साजिश का आरोप लगाकर इसकी शिकायत कांगड़ा पुलिस से की है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को सौंपे शिकायत पत्र में सुधीर शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम 6:30 से 7:00 के बीच उनके रक्कड़ स्थित आवासीय परिसर में एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ता हुआ देखा गया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि यह उनकी सुरक्षा और निजता में सेंधमारी जैसा है। इस तरह ड्रोन से वीडियो रिकॉर्ड किया जाना मेरे खिलाफ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके घर के आसपास के क्षेत्र की गंभीरता के साथ छानबीन की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *