मोदी सरकार और अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/545659770764948

मोदी सरकार और अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस जिला कमेटी ने आज स्थानीय गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की । इस मौके पर कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में हर भारतीय परेशान है | उन्होंने कहा कि आज देश के हर वर्ग को परेशानियां झेलनी पड़ रही है जनता का पैसा एक औद्योगिक घराने की जेब में जा रहा है लेकिन सरकार देश के विकास का दावा कर रही है लेकिन विकास चंद औद्योगिक घरानों तक ही सिमट कर रह गया है । पठानिया ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश भर में जिला और ब्लॉक स्तर पर इस तरह के विरोध प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस ढंग से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया है उसी तरह से अब देश की जनता केंद्र में भी जवाब देने को तैयार है| वहीं अडानी ग्रुप के ऊपर जो आरोप हाल ही में लगे थे आज तक सरकार ने उसकी सच्चाई ना तो जनता के सामने लाई है और ना ही इसका कोई सही जवाब जनता को दिया है ऐसे में कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है इसीलिए सरकार चुप्पी साध कर बैठी हुई है लेकिन कांग्रेस भाजपा का असली चेहरा जनता के बीच बेनकाब करेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *