देश के आजाद हुए 75 वर्ष हो चुके है पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा जैसे अभियान के साथ देशवासी अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं। घर-दफ्तर से लेकर वाहनों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लहराया जा रहा है। 15 अगस्त को भी जश्न भरे माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था और हमें आजादी मिले 75 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन आज के दिन 14अगस्त 1947 को हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत से टूट कर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था इसलिए पाकिस्तान 14 अगस्त को आजादी का जश्न मनाता है।
अरब मुल्क बहरीन अंग्रेजों से पंद्रह अगस्त 1971 में सम्पूर्ण रूप से आजाद हुआ था इसलिए बहरीन अपनी आजादी का जश्न पंद्रह अगस्त को मनाता है।इसके पहले बहरीन भी ब्रिटिश उपनिवेशवाद का हिस्सा था। 15 अगस्त को दोनों देशों के बीच एक ट्रीटी हुई थी, जिसके बाद बहरीन ने आजाद देश के तौर पर ब्रिटेन के साथ अपने संबंध बनाए रखे. हालांकि 16 दिसंबर को बहरीन अपना नेशनल हॉलीडे मनाता है, जिस दिन इसा बिन सलमान अल खलीफा बहरीन की गद्दी पर काबिज हुए थे.
15 अगस्त 1945 को ही साउथ कोरिया ने जापान से आजादी हासिल की थी। यूएस और सोवियत की सेना ने कोरिया को जापान के कब्जे से रिहा कराया था। साउथ कोरिया में 15 अगस्त काे नेशनल हॉलीडे रहता है। नॉर्थ कोरिया
