भाजपा की तरह झूठे दिलासे नहीं गारंटी के साथ अपने सभी वादे पूरा करेगी कांग्रेस : नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को 10 गारंटियां देकर चुनावी समर में उतरने का ऐलान किया है। इसी के चलते लगातार प्रदेश की जनता के बीच जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता इन गारंटी के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे है। वही इन 10 गारंटीयों को मुद्दा बनाकर प्रदेश की जनता का वोट लेने की कोशिश कांग्रेस द्वारा की जा रही है। सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस मीडिया के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान अब कांग्रेस पार्टी की गारंटी है।
 
नरेश चौहान ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया गया है वहीं आने वाले समय में जिस-जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी वहां वहां वादे पूरे किए जायेंगे, नरेश चौहान ने अगले माह पीएम मोदी के हिमाचल के दौरे को लेकर भी कहा कि अब चुनाव का समय है ऐसे में हिमाचल के बड़े नेता और कांग्रेस के बड़े नेता भी हिमाचल आएंगे उनका स्वागत है लेकिन कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तैयारी कर चुकी है।
 
नरेश चौहान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता हासिल करने के बाद उत्साहित हैं ऐसे में उनके बड़े नेता हिमाचल में आकर बड़ी बड़ी सौगात हिमाचल प्रदेश की जनता को देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है,कांग्रेस ने हमेशा से प्रदेश के लोगों की लड़ाई लड़ी है और इस बार जो गारंटी कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दी है वह समय पर पूरा करेगी।
 
कांग्रेस पार्टी हमेशा हिमाचल की जनता की भलाई और उनके विकास के मुद्दों पर बात करती है। इस गारंटी कार्ड में हिमाचल की जनता के मुद्दों को गांव-गांव जा कर टटोला गया वहीं स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनकर और उनका हल निकालते हुए ये गारंटी कार्ड तैयार किया है। 
 
नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसमें मुख्य रूप से 10 बातों की गारंटी दी जा रही है। पुरानी पेंशन स्कीम, महिलाओं के लिए 1500 रु, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 5 लाख रोजगार, फसलों और फलों के सही दाम, 680 करोड़ रु का स्टार्ट-अप फंड, मोबाइल क्लीनिक, अंग्रेजी मीडियम स्कूल, कांग्रेस की सरकार हर रोज गाय-भैंस पालकों से 10 लीटर दूध खरीदेगी और 2 रु किलो में गोबर खरीदेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *