केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के मैहतपुर-बसदेहड़ा में भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जहाँ केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा करवाए गए विकास के नाम पर जनता से वोट देने का आहवान किया वहीं इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस पर भी जमकर जुबानी बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि नेहरू की गलतियों को कांग्रेस 70 साल तक गोद में सहलाती रही और वोट बैंक के लिए हिन्दुओं की आस्था के केंद्रों का केंद्रों का कभी भी सम्मान नहीं किया। विडंबना रही कि राम मंदिर बनाने के रास्ते में भी कांग्रेस रोड़े अटकाती रही।
अमित शाह ने धारा 370 को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी जमकर लपेटा। उन्होंने कहा कि नेहरू की एक गलत ही को पूरी कांग्रेस 70 साल तक गोद में बिठाकर सहलाती रही। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कहते थे कि धारा 370 को हाथ लगाएंगे तो खून की नदियां बहेगी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में धारा 370 भी हटाई गई और कोई एक कंकड़ तक नहीं फेंक सका। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 370 भी हटा दी राहुल बाबा लेकिन वोट बैंक के लिए कभी नहीं सोचा।
