धुंध से ढका बिलासपुर शहर,वाहन चालकों को लाइट जलाकर करना पड़ रहा सफर

हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी इलाकों में काफी समय से बारिश ना होने के चलते कोहरे की मार देखने को मिल रही है. वहीं बिलासपुरमें में न्यूनतम तापमान 02 से 03 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इस प्रकार बिलासपुर ने न्यूनतम तापमान दर्ज करके कई  सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसा पहली बार है जब जनवरी महीना चल रहा है और बारिश नहीं हुई है। 

बिलासपुर शहर से लेकर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे 205 पर हर जगह कोहरा ही छाया हुआ हैं जिससे विजिबलिटी कम हो गयी है और वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हाड कपाने वाली ठण्ड से बच्चे से बुजुर्ग तक परेशान है। वहीं सुबह सुबह छात्रों को स्कूल जाने में भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. 

बिलासपुर के स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही इस ठंड से बचने के लिए उन्हें अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. साथ ही लोगों का कहना है कि गहरे कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गयी है जिससे वाहन चलाने में भी दिक्कत आ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *