दो सरकारी कर्मचारियों और ठेकेदार पर विजिलेंस विभाग ने FIR की दर्ज : शैलेन्द्र गुप्ता

सोलन शहर में एक कार पार्किंग के काम में क्वालिटी को नजरअंदाज करने को लेकर विजिलेंस विभाग ने एफआईआर दर्ज की है। मामला तत्कालीन नगर परिषद का है। साल 2020 में भाजपा के मनोनीत पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने नगर परिषद के वार्ड एरिया में किए जा रहे विकास कार्यों की क्वालिटी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यह मामला नगर परिषद के सदन मेंं उठाया, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विजिलेंस में शिकायत की। विजिलेंस तत्कालीन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, जेई और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार सोलन नगर परिषद ने शहर के दुर्गा क्लब के नीचे एक कार पार्किंग का काम करवाया था। इस पर पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि इस काम में क्वालिटी वर्क नहीं हुआ है। लिहाजा इस काम की पेमेंट न की जाए। उन्होंने मामला सदन में भी उठाया। नगर परिषद भी भाजपा की थी, इसके बावजूद शैलेंद्र गुप्ता की कोई सुनवाई नहीं हुई और कोरोना संकट के दौरान इस काम की पेमेंट भी ठेकेदार को कर दी गई।
इस पर शैलेंद्र गुप्ता ने  बताया कि उन्होंने  दो वर्ष पहले गड़बड़ी की शिकायत  विजिलेंस में की थी। अब इस पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर  के मुताबिक लोक निर्माण विभाग टेक्निकल टीम ने भी जांच के दौरान इस काम में क्वालिटी में कमी पाई है । विजिलेंस अब मामले की जांच कर रही है।शैलेंद्र गुप्ता ने इस मामले में कहा कि कार पार्किंग के काम में क्वालिटी का काम नहीं किया गया है। उन्होंने  तीन बार नगर परिषद के सदन में मामला उठाया था और पेमेंट रोकने की मांग की थी। इस के बावजूद ठेकेदार को पेमेंट कर दी गई।  जिसको लेकर उन्होंने  विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *