https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/743392667391958
वो कार पर उछल उछल कर जैकी चैन बन रहा था कार सवार को लातों से पीट रहा था मगर जैसे ही मामला ठाणे पहुंचा वह लेट गया नाक रगड़ता दिखाई दिया|
हाथ जोड़ के ऐसा खड़ा था जैसे इससे मासूम पूरी दुनिया में नहीं | जो कुछ घण्टे पहले खुद को गब्बर सिंह समझ रहा था वो कुछ ही देर बाद दुनिया का सब से शरीफ़ इंसान बनकर खड़ा था | यह मामला शिमला के जुब्बल का है जहाँ सरकारी बस और एक निजी गाड़ी के पास को लेकर मामूली बहस मारपीट में बदल गई| बस ड्राइवर इस टक्कर के बाद पागल हो गया और कार चालक को पीटने लग गया और कार पर चढ़ कर तांडव करता वीडियो में नज़र आया|
जिस कार सवार के साथ ये मारपीट हुई वह चंद्रपूर निवासी रोहित राजटा ने पुलिस चौकी में शिकायत दी | पुलिस ने जब दोनों को पुलिस चौकी बुलाया तो पुलिस के कहने पर बस ड्राइवर माफ़ी मांगता है | जिसके बाद शिकायत वापिस ली गयी| शिकायतकर्ता का कहना है कि किसी के पेट पर लात नहीं मारना चाहता इसलिए शिकायत वापिस ली | अन्यथा एचआरटीसी कर्मियों की दादागिरी बहुत बढ़ गयी है| पुरे हिमाचल में ऐसे मामले सामने आते है जिनमे बदतमीज़ी करते हुए एचआरटीसी कर्मी नजर आते है|
