कांग्रेस पार्टी की हल्ला बोल रैली में, हिमाचल के कार्यकर्ताओं को जाने से रोका गया 

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज हल्ला बोल रैली कर रही है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जुट गए हैं। राहुल के नेतृत्व में इस रैली का मकसद सरकार पर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए दबाव बनाना है।

वहीं दिल्ली हल्ला बोल रैली के लिए हिमाचल प्रदेश से जा रहे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा के बॉडर पर बीजेपी सरकार ने गाड़ियों को रोकर परेशान करने तथा कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों के चालान काटे गए है।  यह आरोप बड़सर विधानसभा के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने पत्रकारों के समक्ष लगाते हुए वीडियों जारी किया है।  पत्रकारों से बात करते हुए जारी इस वीडियों मे लखनपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली जाने बाले कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की गाड़ियाँ रोककर परेशान किया गया तथा जबरदस्ती यह कह कर चालान किए गए, मौके पर खडे पुलिसकर्मी बार बार यह कह रहे थे कि यदि हिमाचल की गाड़िओं मे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता है तो इनका चालान जरूरी किया जाएगा।  उन्होंने हरियाणा की बीजेपी सरकार के इस रवैया व दलगलित राजनीति को शर्मसार वाक्य करार दिया है। उन्होंने बताया कि बड़सर विधानसभा सहित हिमाचल की हर विधानसभा से 30-30 कार्यकर्ता दिल्ली हल्ला बोल कार्यक्रम मे भाग लेने जा चुके है और इन्ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं  व नेताओं को हरियाणा पुलिस बॉडर पर रोकने के नाकाम प्रयास बीजेपी सरकार के इशारों पर कर रही है लेकिन बीजेपी का यह हथकण्डा भी इनके काम नहीं आएगा। 

वहीं दिल्ली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने कहा, ‘आज महंगाई का ये हालत है कि बाजार में खरीदारी करने जाओ तो जेब के सारे पैसे खत्म हो जाते हैं, लेकिन थैला खाली रह जाता है।’ उन्होंने हाल ही में पार्टी से अलग हुए गुलाम नबी आजाद पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में आना बहुत आसान है, जाना और भी आसान है। लेकिन इसमें टिके रहना बहुत मुश्किल है। लोग दो कदम साथ चलते हैं, फिर रास्ते बदल लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *