हिमाचल प्रदेश में बदलाव को लेकर आम आदमी पार्टी की एक रैली आयोजित हुई, जिसमें दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आने वाले थे लेकिन बारिश की वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल सोलन नहीं पहुंच पाए,लेकिन वर्चुअल माध्यम से उन्होंने हिमाचल की जनता को संबोधित करते हुए नया हिमाचल बनाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी विकास का मॉडल अपनाने जा रही है। पंचायत के हर बूथ पर आम आदमी पार्टी मजबूत हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को काम करना है हिमाचल के लोग अब बदलाव चाहते हैं।आम आदमी पार्टी कट्टर देश भक्ति,ईमानदारी और इंसानियत की पार्टी है इसमें भाजपा कांग्रेस नहीं देखा जाता, जनता की सेवा करना ही आम आदमी पार्टी का पहला काम है।
७५ साल में अगर भाजपा और कांग्रेस कुछ किया होता तो देश आज नंबर वन होता
केजरीवाल ने कहा कि 75 सालों में देश आगे नहीं बढ़ पाया है अगर 75 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस कुछ किया होता तो आज भारत दुनिया का नंबर वन देश होता। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल के निष्ठावान कार्यकर्ता ने शपथ ली है जो राज्य के प्रत्येक आदमी तक आम आदमी पार्टी का विकाश मॉडल को समझाने का काम करेंगे जिससे की आगामी विधान सभा चुनाव में आप की सरकार आएगी और हिमाचल विकाश की राह पर दौड़ पड़ेगी
भाजपा और कांग्रेस के पास विकास का फॉर्मूला नहीं है
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के पास विकास का कोई भी फार्मूला नहीं है लेकिन आम आदमी के पास विकास , महंगाई को खत्म करना और बेरोजगारी को खत्म करने तक का फार्मूला है। हिमाचल के लोग अच्छी सड़क,अच्छी बिजली सुविधा रोजगार और महंगाई जैसी समस्या को खत्म करना चाहते हैं तो एक मौका हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी को दें।
हिमाचल नहीं आ पाने के लिए जनता से माफ़ी मांगी
केजरीवाल ने हिमाचल नहीं आ पाए इसके लिए जनता से माफी मांगे लेकिन जल्द आने का भी वादा किया। केजरीवाल ने कहा कि चंद महीनों में ही हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का एक बड़ा परिवार बन गया है,आज हिमाचल के नौ हजार से ज्यादा निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने शपथ ली है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह नया हिमाचल बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करे,उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब और दिल्ली में विकास हो रहा है उसी तर्ज पर हिमाचल में भी विकास जरूर होगा, कार्यकर्ताओं का पहला काम है हर घर को आम आदमी पार्टी से जोड़ना है ताकि संगठन मजबूत हो और एक नया हिमाचल बन सके।
