अंब में कॉलेज स्टूडेंट्स ने नशे के खिलाफ निकाली रैली

अंब में शनिवार को महाराणा प्रताप कॉलेज के परियार क्लब ने अंब बाजार के बीचों बीच नशे के खिलाफ एक रैली निकाली गई । इस दौरान स्टूडेंट्स लोगों को एकजुट नशे के विरुद्ध एकजुट होने के स्लोगन बोलते हुए संदेश देते नजर आए । स्टूडेंट्स का कहना है कि नशा आज के समय में लोगों के लिए जहर बनता जा रहा है इसके चलते लोगों का शरीर खोखला होने के साथ-साथ मन व बुद्धि भी दूषित होते जा रहे हैं। ऐसे में हम सब लोगों का नशे के खिलाफ एकजुट होना नितांत आवश्यक है। इस दौरान स्टूडेंट्स अपने हाथ में नशे को ना और जिंदगी को हां के नारे लिखी हुई तख्तियां अपने हाथ में लिए हुए थे। महाराणा प्रताप कॉलेज से शुरू हुई है रैली अंब नहरिया चौक से होते हुए वापस कॉलेज प्रांगण में पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *