जनजातीय जिला लाहौल स्पीति को पानी की किल्लत से जूझ़़ना न पड़े, इसके लिए प्रशासन व सरकार ने कवायद तेज कर दी है। बता दें कि पिछले दिनों काजा में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस 15 अप्रैल के कार्यक्रम के दौरान स्पीति के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम सुखविंदर ठाकुर ने घाटी में चल रही पानी की कमी और बिजली की समस्या को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की क्लास तो मौके पर ही लगा दी थी।
ऐसे में उन्होंने दौरे के दौरान घाटी की जनता से यह वादा किया था कि जल्द ही स्पीति के लोगों को पानी और बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारियों को भी फरमान जारी करते हुए स्पीति घाटी में पहुंच सिथ्ति का जायजा लेने को कहा था। इस फेहरिस्त में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह ने स्पीति घाटी का जहां हाल ही में दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया, वहीं जिला व विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ शिमला में बैठक भी की।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए कि वे समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाल लोगों को राहत पहुंचाएं। बहरहाल स्पीति घाटी के लोगों को अब जल्द ही जो आसानी से पानी उपलब्ध होगा वहीं खेतों को सीखने के लिए भी किसानों को चिंता नहीं सताएगी।
