https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1447136746107985
नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही चारों पार्टियों ने अपने अपने उमीदवार मैदान में उतार दिए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने लोअर बाज़ार से मीरा कुकरेजा दांव खेला है। जानकारी देते हुये मीरा कुकरेजा ने कहा कि लोवर बाजार वार्ड में बहुत से मुद्दे है जिन पर न भाजपा ने कार्य किया और न ही कॉंग्रेस ने, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक फार्म जारी किया था जिसमे वार्ड के लोग अपनी शिकायत लिख कर दे रहे थे उसमें सबसे पहली शिकायत लोवर बाजार में तारों की समस्या है, सभी घर तारों के जंजाल में फंसे है और दूसरी समस्या नालियो में कूड़े की है। वहीं लोगो को कूड़े का बिल तो आ रहा है लेकिन कूड़ा नही उठ रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर हम सता में आते है तो कूड़े के बिल में भी कटौती की जाएगी। और बजुर्गों के लिए बेंच की उचित व्यवस्था भी की जाएगी । वहीं उन्होने बताया कि अभी हमारी पार्टी के चुनाव उमीदवारों की पहली सूची जारी हो गई है और जल्द ही हमारी पूरी लिस्ट जारी हो जाएगी।
