मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला मंडी नही बचा पाएंगे: पूर्व मंत्री रंगीला राव
1 min read
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला मंडी में भाजपा की शाख नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी में कांग्रेस पार्टी 6 से 7 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर व्यक्तिगत रूप से काफी शरीफ है लेकिन शराफत से काम नहीं चलता आपको शासन-प्रशासन देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह हमारे मित्र है लेकिन वह प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में एक अच्छा शासन प्रशासन देने में नाकाम साबित हुए हैं।
पूर्व मंत्री रंगीला राम राव अपने परिवार सहित माता श्री नैना देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे थे जहां पर उन्होंने माताजी के दर्शन किए शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास की तरफ से उन्हें माता की चुनरी माता की फोटो और प्रसाद भेंट किया गया।
रंगीला राम राव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी। भाजपा की सरकार अच्छा प्रशासन शासन देने में नाकाम साबित हुई है और जैसे ही कांग्रेस सत्तारूढ़ होगी फिर से हिमाचल प्रदेश में विकास की गति तेज होगी और एक अच्छा शासन प्रशासन जनता को प्रदान किया जाएगा।