बीजेपी नेता नरोतम ने सरकार व पुलिस की कार्यप्रणाली पर जताया रोष

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/123512430509736

ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनावों के बीजेपी प्रत्याशी रहे नरोत्तम ठाकुर ने कहा है कि जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में देर रात जो प्रकरण हुआ है। उस प्रकरण में दोषियों को जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन को गिरफ्तार करना चाहिए। ताकि शांत वादियों में दोबारा से इस तरह की घटना ना हो सके। इस सरकार के आते ही कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस सरकार में पहले तालाबंदी हुई अब गुंडागर्दी हो रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन हर साल आता है और सरकार को इसके लिए तैयारी करनी होती है लेकिन यह सरकार तालाबंदी व भाजपा के कार्यों के उदघाटन करने में व्यस्त है। साथ ही उन्होने कहा कि पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का बयान हास्यस्पद है। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण में गुंडागर्दी हो रही है और संजय कुंडू कह रहे हैं कि मणिकर्ण में कुछ नहीं हुआ। लेकिन स्थानीय लोगो के द्वारा इसके वीडियो रिकॉर्ड किए गए जिससे लोग अभी भी दहशत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *