विकास के मुद्दे के साथ बीजेपी लोकसभा के लिए तैयार

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/711777330421336

ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंडी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से बीते दिनों तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला है उससे पता चलता है कि देश में भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का मात्र एक ही ध्येय है और वह है विकास करवाना। मोदी सरकार ने पूरे देश में एक समान दृष्टि से विकास कार्यों को पूरा किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में सरकार को बने अभी 3 माह का भी कार्यकाल नहीं हुआ है। लेकिन जनता कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है। जनता के हितों के लिए खोले गए संस्थानों को कांग्रेस सरकार बंद करने का कार्य कर रही है और शिक्षण संस्थानों को भी सरकार बख्श नहीं रखी है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनावों में भुगतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *