पेपर लीक मामले का रिव्यू करने हमीरपुर पहुंचे डीआईजी विजिलेंस

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/893270048629599भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले का रिव्यू करने के लिए डीआईजी विजिलेंस जी शिवाकुमार आज हमीरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मामले की जांच से जुड़े सभी पहलुओं पर विजिलेंस के अधिकारियों से बातचीत की। पेपर लीक मामले में अब तक 5 FIR दर्ज हो चुकी है जबकि 19 मामलों में जांच जारी है। पेपर लीक मामले की जांच का रिव्यू करने के दौरान उन्होंने सभी एफआईआर की बारीकी से जांच की। जाहिर है कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद अब तक पूर्व सचिव सहित पांच लोगों FIR दर्ज हो चुकी हैं। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग पोस्ट कोड 819 ट्रेफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। हमीरपुर निवासी आरटीओ दफ्तर धर्मशाला में सेवाएं दे रहा था यहां से इसे विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब पेपर लीक प्रकरण में दर्ज पहली एफआईआर में नामजद किए गए आयोग के पूर्व सचिव को गिरफ्तार किया जा सकता है।
जानकारी देते हुये डीआईजी विजिलेंस जी शिवा कुमार ने बताया कि भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले की जांच का रिव्यू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है साथ ही 19 मामलों में जांच जारी है। उन्होंने कहा कि हरेक पहलू से मामले की जांच हो रही है तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *