15 अप्रैल 2023
मेष | Aries
हर एक बात गहराई तक समझने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित बड़े लक्ष्य पूरे होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन इस कारण कोई भी काम न रुके, इस बात का ध्यान रखना होगा। जिन बातों के लिए अभी तक आपने इंतजार किया है, उनमें सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। पूरी तरह से लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम करते रहना जरूरी होगा। काम संबंधी महत्वपूर्ण खबर प्राप्त होगी, इस कारण करियर को नई दिशा देना आपके लिए संभव हो सकता है। पार्टनर का बदला हुआ व्यवहार आपको बेचैन कर सकता है। एंग्जाइटी के कारण सेहत में बदलाव आएगा।
वृष | Taurus
आपके संयम का उचित फल प्राप्त होगा। विदेश में स्थित किसी व्यक्ति से खुश खबर मिल सकती है। जिस अवसर के लिए अभी तक आपने इंतजार कर रहे हैं, उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले जो रुकावटें हैं, उन पर ध्यान दें। डिसिप्लिन के साथ अपने स्किल सुधारना आपके लिए जरूरी होगा। रिलेशनशिप में महसूस होने वाला बदलाव नया है, इसे नकारात्मक बिल्कुल न समझें। पैर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन | Gemini
जिस व्यक्ति का आप इंतजार कर रहे हैं, उनके साथ जल्द ही मुलाकात होने की संभावना है। व्यक्तिगत जीवन की जो योजनाएं आपने बनाई हैं, उसकी चर्चा केवल योजना से जुड़े हुए लोगों के साथ ही करें। अन्य लोगों की नकारात्मकता का असर आपके विचारों पर हो सकता है, इस कारण सही-गलत का फैसला करना आपके लिए मुश्किल होगा। काम की जगह भले ही अपेक्षा के अनुसार सफलता प्राप्त न हो रहा हो, लेकिन अभी का अनुभव आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। रिलेशनशिप संबंधी निर्णय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्न करते रहें।
सेहत ठीक रहेगी। शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।
कर्क | Cancer
किसी व्यक्ति की मुलाकात से जो बातें आपको नकारात्मक महसूस हो रही हैं, उनको देखने का नजरिया बदलेगा। साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। इसका फायदा जरूर उठाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए प्रयत्न जारी रखें। परिचित लोगों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिल सकता है और इस काम के जरिए जो लोग आपके जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे, उनके साथ परिचय भी होगा। पुराने क्लाइंट के साथ मिलकर काम की योजना बनाई जाएगी। जो आपके लिए और उनके लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है। पार्टनर से कमिटमेंट प्राप्त होगी। चिंता और तनाव के कारण बीपी संबंधी समस्या हो सकती है।
सिंह | Leo
परिस्थिति की गंभीरता जानते हुए भी उसे नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। जिन लोगों के साथ बातचीत बंद है, उनके बारे में विचार जरूर करें। खुद की गलतियों को सुधारना आपके लिए आवश्यक होगा। वर्ना जो लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, वो आपसे दूर हो सकते हैं। काम से जुड़ी हुई प्रगति आपको आसानी से प्राप्त होगी। किसी भी बात की वजह से काम को नजरअंदाज न करें। पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों के कारण खुद के लिए विश्वास महसूस होने लगेगा। सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें। बड़ी बीमारी न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।
कन्या | Virgo
काम आसान होने के बाद भी रुकावटों की वजह से आपको कठिन महसूस हो सकता है। परिवार के लोगों के द्वारा दी गई जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें। मित्रों के साथ थोड़ा वक्त बिताने की आवश्यकता है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत समस्याओं की चर्चा बिल्कुल न करें। आज के दिन खुद को मानसिक रूप से आराम देने की आवश्यकता है। काम की जगह जो बदलाव किए जा रहे हैं, उसका विरोध न करें। पार्टनर की वजह से चिंता हो सकती है। महिलाओं को कमजोरी और आलस अधिक महसूस हो सकता है।
तुला | Libra
जिस बात की चिंता है, उस बारे में अधिक विचार करते हुए गलत बातों का चुनाव न करें, इस बात का ख्याल रखें। पैसों से जुड़ी हुई किसी समस्या के कारण आपके द्वारा एक और नई गलती होने की संभावना है। जब तक आप मानसिक रूप से खुद को स्थिर नहीं बनाते तब तक किसी भी विचार पर काम न करें। लेखन या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम का बड़ा अवसर प्राप्त होगा। अपने कार्यक्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के साथ मिलने का मौका मिल सकता है। रिलेशनशिप संबंधी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देते रहें। शारीरिक कमजोरी और चक्कर के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
वृश्चिक | Scorpio
परिवार के लोगों को अपना पक्ष समझाना कठिन महसूस होगा। अचानक से बड़े खर्च हो सकते हैं, जिसके लिए आर्थिक रूप से खुद को तैयार रखना आपके लिए जरूरी होगा। ये खर्च महत्वपूर्ण काम के लिए किए जाएंगे, इस कारण जीवनशैली में सुधार हो सकता है। इसलिए इसे नकारात्मक तरीके से बिल्कुल भी न लें। हाल ही में घटी किसी नकारात्मक घटना के कारण मानसिक तकलीफ से गुजरना पड़ेगा, लेकिन ये बात आपको काम के लिए गंभीर होने के लिए उपयुक्त साबित होगी। विवाह से जुड़ा हुआ निर्णय परिवार के लोगों के साथ मिलकर जल्द ही लिया जाएगा। गले की खराश और खांसी की तकलीफ हो सकती है।
धनु | Sagittarius
किसी समस्या को सुलझाने के लिए हड़बड़ी न करें। अंतिम निर्णय आपके पक्ष में ही होगा। इसलिए नकारात्मकता के कारण खुद को बेचैन न करें, इस बात पर ध्यान देते रहें। योग्य लोगों का साथ आपको प्राप्त होता रहेगा। केवल संयम बनाए रखें। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दी गई सूचनाओं पर ध्यान दें। नकारात्मक रिलेशनशिप से छुटकारा मिलेगा, लेकिन इस प्रकार का एक और रिलेशनशिप जीवन में न आए इस पर गौर करें। दांत से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
मकर | Capricorn
पैसों के निवेश के बारे में विचार करना आपके लिए आवश्यक होगा। अनावश्यक खर्च आपके द्वारा किए जा रहे हैं जो आगे चलकर पछतावे का कारण बन सकते हैं। परिवार के लोगों से प्राप्त हो रही टिप्पणी की वजह से खुद को नकारात्मक न बनाएं। किसी तनाव के कारण हर एक व्यक्ति के लिए नकारात्मक महसूस हो सकता है। कुछ समय एकांत में बिताने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को मनचाहे कार्यक्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा। अभी के समय का पूरी तरह से उपयोग करें। पार्टनर के कारण महसूस होने वाली तकलीफ को नजरअंदाज न करें।पैर दर्द और घुटनों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
कुंभ | Aquarius
परिचित व्यक्ति के साथ मिलकर काम की शुरुआत की जाएगी, जो शुरुआत में बड़ा फायदा दे सकती है, लेकिन आगे चलकर यह भागीदारी टूटने की संभावना बन रही है। इसलिए शुरुआत से ही एक-दूसरे के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। परिवार के युवा व्यक्ति से खुश खबर प्राप्त हो सकती है, इस कारण आनंददायक वातावरण बना रहेगा। बड़ी समस्या का समाधान अचानक से प्राप्त हो सकता है। काम संबंधी टारगेट वक्त से पहले पूरा करने की वजह से नए काम की शुरुआत होगी। पार्टनर के साथ बहस करना विवाद का कारण बन सकता है, लेकिन इसके जरिए एक-दूसरे के साथ संबंध गहरे बनेंगे। खून की कमी के कारण शारीरिक समस्याएं हो सकती है।
मीन | Pisces
अभी तक जिन बातों की जिद आपके द्वारा की गई है, उन बातों को आसानी से छोड़ कर आगे बढ़ना आपके लिए संभव हो सकता है। तनाव कम होगा। पुराने विचारों का त्याग करने की वजह से अधिकतर तकलीफों से छुटकारा मिलेगा। फिर भी परिवार की कुछ लोगों के साथ संबंध सुधारने में और वक्त लगेगा। काम की वजह से नई जगह यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कठिन समय में पार्टनर के द्वारा मिल रहे साथ को नजरअंदाज न करें। शरीर को पूरा आराम देने की कोशिश करते रहें, वर्ना स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
