Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

 केदारनाथ दर्शन पूरे ,बद्रीनाथ पहुंचे पीएम मोदी, केदारनाथ में 20 मिनट की भोलेनाथ की पूजा

1 min read

केदारनाथ में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के करीब 3 घंटे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बद्रीनाथ पहुंचे। PM मोदी आज रात विष्णु के धाम बद्रीनाथ में ही रुकेंगे। मोदी शुक्रवार पौने नौ बजे केदारनाथ पहुंचे थे। उन्होंने यहां गर्भगृह में करीब 20 मिनट पूजा की।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी छठवीं बार केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। बाबा के दर्शन करने के लिए मोदी हिमाचली टोपी और खास पोशाक चोला-डोरा पहनी। चंबा की महिलाओं ने यह पोशाक अपने हाथों से से बनाई और मोदी को गिफ्ट की थी। इस पर पीछे स्वास्तिक बना है।।

बाबा के दर्शन के बाद मोदी आदि शंकराचार्य की समाधि के दर्शन करने पहुंचे। 12 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की यह प्रतिमा 28 टन वजनी है। इसे मैसूर से चुने गए ग्रेनाइट पत्थरों से बनाया गया है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर और बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद हो रहे हैं।

कदारनाथ दर्शन के बाद मोदी 3400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मोदी 9 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह रोपवे 9.7 किलोमीटर लंबा होगा, जो गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा। अभी यह दूरी तय करने में करीब छह घंटे का समय लगता है। रोपवे बनने के बाद यह यात्रा 30 मिनट में पूरी हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *