केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज बिलासपुर का दौरा किया और भानुपाली बिलासपुर रेलवे लाइन, किरतपुर नेरचोंक फोरलेन लेन, बिलासपुर का एम्स हॉस्पिटल और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट के हो रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर का भानुपाली बिलासपुर रेलवे लाइन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जबकि बिलासपुर में एम्स का कार्य लगभग पूर्ण है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द इसका उद्घाटन करेंगे। फोर लेन सड़क का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है जल्द पूरा कर लिया जायेगा। इसके अलावा जिला में बन रहे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को उन्होंने 75 करोड़ रूपया एनटीपीसी और एनएचपीसी से दिलाया था यह भी जल्द पूर्ण होने का उम्मीद जताया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार आएगी और लोगों के सपने जो विकास को लेकर देखे गए हैं वह पूर्ण किया जाएगा। आगे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समय से राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर हुआ और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के विकास का चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।
