कुल्लू में दो किलो 5 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बंजार के अन्तर्गत मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किये गये है। पहला मामले में थाना बंजार के अंतर्गत पंजीकृत हुआ। पुलिस की टीम ने चिपणी में चार बिस्वा खेत में उगाई हुई लगभग 5107 अफीम के अवैध पौधों को बरामद कर के नष्ट किया तथा इस संदर्भ में अभियोग दर्ज किया गया है । अन्वेषण के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती तारा चंद पुत्र कुंभ दास निवासी गांव चिपणी डाकघर बठाहड़ जिला कुल्लू द्वारा करना पाई जा रही है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

दूसरे मामले के तहत बंजार में चरस सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। थाना बंजार पुलिस की टीम ने फागू पुल थाटी बीड़ सड़क पर नाकाबंदी के दौरान डोला सिंह (26 वर्ष) पुत्र फतेह चंद निवासी गांव रंभी डाकघर कलवारी तहसील बंजार के कब्जा से 2 किलो 5 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है। आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *