हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से नुकसान की खबरें लगातार सामने आ रही है। सोलन से कुम्हारहट्टी के बीच बना शमलेच फ्लाईओवर बारिश के कारण पूरी तरह से टूट गया सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियां भी इसकी जद में आई है।
हादसे में किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा बनाए गए इस फ्लाईओवर पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। फ्लाईओवर पर रोजाना गाड़ियों का रश रहता है ऐसे में बड़ा हादसा होने से टला है जिस वक्त ये हादसा पेश आया उस वक्त उसी जगह पर 2 गाड़ियां खड़ी थी हालांकि लोग मौजूद नहीं थे अगर लोग वहां मौजूद होते तो जान मान की नुकशान हो सकता था।
बहरहाल फोरलेन निर्माता कंपनी की टीमें मौके पर पहुंच कर रोड को बंद कर दिया गया है, लेकिन जिस तरह से फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हुआ है उससे कहीं ना कहीं फोरलेन निर्माता कंपनी के काम पर सवालिया निशान खड़े हो होते हैं। परवाणु से शिमला तक बन रहे फोरलेन निर्माण कार्य पर कई बार बेतरतीब कटिंग और सड़क धंसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।
