https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1042718550039882
विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दो टी-20 मैचों को लेकर आज सोमवार को करीब 2 बजे स्पेशल चार्टर विमान के जरिए दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ी कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचे | कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर एचपीसीए के अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया वही धौलाधार पर्वत श्रंखला की खूबसूरत वादियों के कायल हुए दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ियों ने कांगड़ा हवाई अड्डे के अंदर से ही सेल्फी लेना शुरू कर दी थी |
इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ियों को हवाई अड्डे से बाहर लाया गया और स्पेशल बसों व कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें धर्मशाला के लिए रवाना कर दिया गया |
कांगड़ा हवाई अड्डे के बाहर आज क्रिकेट प्रेमियों का भी हजूम देखने को मिला जो अपने चहेते खिलाड़ीयो की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे वही कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने अपने चहेते क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ फोटो लेने की भी कोशिश की लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण किसी भी व्यक्ति को खिलाड़ियों के सुरक्षा घेरे में नही जाने दिए गया जिस कारण क्रिकेट प्रेमियों को भी कहीं न कही मायूसी का सामना करना पड़ा इसी के साथ अब क्रिकेट प्रेमी भी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में पंजाब किंग्स के कैप्टन शिखर धवन व दिल्ली कैपिटल के कप्तान डेविड वार्नर की धुंआधार पारी देखने को भी बेताब नजर आ रहे है।
