Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

आप प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में कुमारहट्‌टी में निकाला रोड शो, जनसंवाद में उठे स्थानीय मुद्दे

1 min read
आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा आप प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में,शनिवार को प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के ही गृह विधानसभा क्षेत्र से गुजरी। इस दौरान वहां तमाम तरह की दिक्कतों को लेकर स्थानीय लोगों ने आप अध्यक्ष से चर्चा की। उन्होंने बताया,यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। धर्मपुर, कसौली और परमाणु के अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली हैं। डॉक्टरों के न होने से मरीजों को इलाज ही नहीं होता है। कई डॉक्टर डेपुटेशन पर कार्य कर रहे हैं। धर्मपुर में रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं है, यहां दो दिन के लिए सुल्तानपुर से रेडियोलॉजिस्ट आता है। जिससे सुल्तानपुर में भी काम नहीं होता। किसी भी अस्पताल में गायनी विभाग में डॉक्टर नहीं है। जिससे महिलाओं का इलाज भी नहीं होता है। जब स्वास्थ्य मंत्री अपने ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर नहीं कर पाए, तो प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कसौली विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं मिलता है। एक्सरे और टेस्ट की सुविधा भी अस्पतालों में नहीं है। जिससे मरीजों का इलाज हो ही नहीं पाता। क्षेत्र के मरीजों को चंडीगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के जाना पड़ता है। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कसौली क्षेत्र में सड़कों की खस्ताहालत है। कसौली को जाने वाली लगभग सभी लिंग रोड खराब है। मंत्री कहते हैं कि सड़के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है जल्द निर्माण कार्य शुरु होगा लेकिन जब सरकार साढ़े चार साल में सड़कों को नहीं बना सकी तो अब कैसे बनाएगी। क्षेत्र के लोग सड़कों के निर्माण और अस्पतालों में डॉक्टर सहित पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन सरकार अभी तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई है।
● कसौली क्षेत्र में पेयजल संकट गंभीर, कई क्षेत्रों में एक सप्ताह बाद आता है पानी, जनता को पानी भी नहीं दे पा रही सरकार
हिमाचल प्रदेश की सरकार विकास के बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन वह जनता को पीने का पानी भी नहीं दे पा रही है। कसौली क्षेत्र में पेयजल संकट गंभीर है। लोगों को पीने का पानी न मिलने से भारी परेशानी हो रही है। कसौली विधानसभा क्षेत्र के भोजनगर-जोड़जी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी सप्ताह में एक दिन ही पानी आता है। गर्मियों के दिनों में 15 दिन में एक दिन पानी आता है। गिरी से पेयजल सप्लाई की योजना है लेकिन पानी ही न होने से क्षेत्र में सप्लाई नहीं हो पाती है। यही हाल कसौली, जाबली आदि क्षेत्रों में भी है। इस तरह दर्जनों पंचायतों के लोग भी पानी की समस्या से परेशान है।
● प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में कुमारहट्‌टी में निकाला  रोड शो, जनसंवाद में उठे स्थानीय मुद्दे
कसौली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में बदलाव यात्रा निकली। कुमारहट्‌टी के मुख्य बाजार में रोड शो निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान जनता से संवाद भी किया गया, जिसमें स्थानीय मुद्दे सड़क, पेयजल संकट और अस्पतालों में डॉक्टर न होने से जनता को हो रही परेशानी की बात सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *