Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

आजादी के 75 वर्ष कांग्रेस ने शिमला में निकाली  गौरव पदयात्रा, राजीव शुक्ला सहित कई नेता हुए शामिल,

 केंद्र सरकार जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है और तिरंगा यात्रा के साथ ही  विभिन्न प्रकार के आयोजन कर रही है, वहीं कांग्रेस भी देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। हिमाचल में कांग्रेस द्वारा गौरव पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।राजधानी शिमला में कांग्रेस द्वारा  पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने भी हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा कांग्रेस कार्यालय से चौड़ा मैदान तक निकाली गई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि देश को आजाद करवाने और  तिरंगा बनाने में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आजादी के 75वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित कर रही है और गौरव यात्रा की आज शिमला से शुरुआत की गई है और 15 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर ये गौरव पदयात्रा निकाली जाएगी। 
शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के आह्वान पर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर गौरव यात्रा शिमला शहरी कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही है । स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा।   आजादी के 75 वर्ष पर देश भर में कांग्रेस द्वारा गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी जिलों में ये यात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *