हिमाचल प्रदेश में आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी भी 68 विधानसभा सभा चुनाव क्षेत्रों में उतारेगी उम्मीदवार ,प्रदेश के मुद्दों को लेकर लड़ेगी चुनाव 

आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी भी प्रदेश  में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान 68 विधानसभा क्षेत्रों में मैदान में उतरेगी। हिमाचल प्रदेश की प्रमुख समस्याओं को लेकर जनता से अपना समर्थन हासिल करेगी। यह जानकारी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भोले भाले लोगों को आज तक बड़ी पार्टियां मूर्ख बनाती आई है और प्रदेश के लिए विकास करने के बजाय अपने विकास पर ही ध्यान दिया है। जिसको लेकर अब प्रदेश की जनता को सचेत होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगी हुई सीमेंट बिजली कंपनियों के प्रोजेक्टों में हिमाचलियों को तरजीह न देकर बाहरी लोगों को प्रमुखता दी जा रही है जबकि हिमाचल में बनने वाला सीमेंट हिमाचल में महंगा और बाहरी राज्यों में  सस्ते दामों पर मिल रहा है। प्रदेश का युवा आज बेरोजगार होने से नशे की जकड़ में आ रहा है आम जनता महंगाई से बुरी तरह से त्रस्त है।महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है। किसान बागवान बुरी तरह से परेशान है जिसके लिए बड़े राष्ट्रीय दल ही जिम्मेवार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *