सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार की गई। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह बैंस मौजूद रहे,इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हुक्म सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे लगातार हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं कि आखिर किस तरह से कार्य किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जा रही है,उन्होंने कहा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा किसान मोर्चा किस तरह से कार्य करेगी इसको लेकर भी आज बैठक की गई है।
हुकम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार किसान बागवानों के लिए बेहतर योजनाएं लाकर उन्हें लाभान्वित कर रही हैं। इसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा मिशन रिपीट करके रिवाज बदलने वाली है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता स्वरूप ठाकुर ने उनका यहां आने पर स्वागत किया।
