https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1272561053672899
अपनी स्वायत्ता के लिये संघर्ष कर रहे निर्वासित तिब्बती सांसद ने आज अपनी सवायत्ता के संघर्ष की 64वीं वर्षगांठ मनाई और उसके बाद यूरोपियन प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रेस वार्ता करते बयान जारी करते हुए कहा कि चीन पहले से ही वर्तमान दलाई लामा के पुनर्जन्म के लिए अपना उम्मीदवार स्थापित करने की तैयारी कर रहा है अपने आधिकारिक मीडिया के माध्यम से चीन दुनिया को वर्तमान दलाईलामा के पुनर्जन्म की अपनी पसंद स्थापित करने के अपने दावे के अधिकार की अनिवार्यता की घोषणा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि चीन की सरकार के लिए ये और कुछ नहीं बल्कि राजनीतिक शक्ति का दावा करने का मामला है, चीन के पास हालांकि इस बात का कोई ठोस और पुख्ता प्रमाण नहीं है फिर भी वो अपना बौद्ध समुदाय में अपना दबदबा बरकार रखने के लिये इस तरह के बयानों को दोहराता रहता है | जबकि सच्चाई यह है कि तुलकुस यानी दलाईलामा के पुनर्जन्म की खोज और मान्यता के लिए पारंपरिक तिब्बती प्रथा में, फैसला लेने का अधिकार सिर्फ संबंधित धार्मिक नेताओं को ही रहता है किसी और को इसमें जबरदस्ती हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है | इसलिये चीन का दावा पूरी तरह से निराधार है, उन्होंने कहा कि दलाई लामा के पुनर्जन्म के मामले में दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिये चीन लगातार कई मौकों पर भाषणबाजी करता रहा है, जो कि स्पष्ट रूप से उसकी विस्तारवादी और अक्रांताओं वाली रणनीति को दर्शाता है | निर्वासित तिब्बती सांसद ने कहा कि यह कहने की जरूरत नहीं है कि केवल यही वो आधार होगा जिसके आधार पर तिब्बत और निर्वासन दोनों में रहने वाले तिब्बतियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के पूरे लोग उनके पुनर्जन्म को मान्यता देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे…बल्कि उसके लिये वही प्रणाली अपनाई जानी चाहिये जो पहले से चली आ रही है |
सांसद ने कहा कि हम उस दिन को याद करते हैं जब 1959 में कम्युनिस्ट चीनी सरकार ने तिब्बत की राजधानी ल्हासा में क्रूर सशस्त्र दमन किया था । यह चीन की साजिशों की लंबी फहरिस्त का एक हिस्सा था जिसमें दलाई लामा के जीवन को लेकर भी एक बहुत बड़ी गहरी साजिश थी…जो कि नाकाम रही…और ये वो स्थिति थी जो तिब्बती लोगों के लिए सहन करना असंभव था।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चीन तथाकथित तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में उनके डीएनए के नमूनों को एकत्रित करने का सक्रिय तौर पर प्रयास कर रहा है | कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार, चीन लगभग 2013 से इस काम को स्पष्ट रूप से अंजाम दे रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच की एक रिपोर्ट के मुताबित पांच साल से कम उम्र के तिब्बती बच्चों के डीएनए नमूने इकट्ठे किए जा रहे हैं।
निर्वासित तिब्बती सांसद ने यहां इस बात का भी जिक्र करते हुये कहा कि वो इस अवसर पर तिब्बत और निर्वासित दोनों जगहों पर तिब्बती लोगों की ओर से भारत की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमें पुनर्वास और सहायता की सभी सुविधाएं प्रदान की हैं।
