शिमला टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पाल ने कहा कि बर्फबारी की उम्मीद लेकर पर्यटक शिमला आ रहे हैं। क्रिसमस पर शिमला के सभी होटल पूरी तरह से पैक थे और नए साल पर भी वीकेंड होने के चलते काफी तादाद में पर्यटक शिमला आने की उम्मीद है। 31 दिसंबर के लिए भी एडवांस बुकिंग हुई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बिना बुकिंग के शिमला आने वाले पर्यटकों के वाहनों को टूटीकंडी रोकने के फैसले को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि काफी पर्यटक ऐसा होता है जो बिना बुकिंग किए शिमला आते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रिज मैदान पर पुलिस जवान मुस्तैद
पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर में जाम की समस्या भी पैदा हो गई है। शहर में पर्यटकों को घंटो जाम में फसना पड़ रहा है। वही पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और रिज मैदान पर खासकर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। हर वक्त गश्त करते पुलिस जवान रिज पर घूमते नजर आ रहे हैं। शिमला एएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि नए साल को देखते हुए शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर खासकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की की गई है और यहां पर जवान हर समय तैनात किए गए हैं इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।
पर्यटन स्थलों पर 24 घंटे रेस्टोरेंट्स और ढाबे खोलने की अनुमति
पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर 24 घंटे रेस्टोरेंट्स खाने-पीने के ढाबे खोलने की अनुमति दे दी है। प्रदेश में 2 जनवरी तक 24 घंटे ढाबे और रेस्टोरेंट खुले रखने की छूट है। मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रशासन को पर्यटकों को तंग न करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा है।
