विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर  क्षेत्र में जल जीवन मिशन पर उठाए सवाल 

हमीरपुर

 
जिला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में पानी की समस्या को लेकर विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। हमीरपुर में बातचीत करते हुए इंद्र दत्त लखन पाल ने सरकार की जल जीवन मिशन पर सवालिया निशान उठाए और कहा कि कई क्षेत्रों में रसूखदार लोगों को मेन लाइन पर ही पानी मुहैया करवाया जा रहा है जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
 
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी के साथ लगती कई पंचायतों में लोगों को पानी की समस्या से आए दिन दो-चार होना पड़ रहा है जिसकी शिकायत उन्हें प्राप्त हो रही है । उन्होंने जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग लोगों को पानी की सही सुविधा उपलब्ध नहीं करवा रही है और समस्याओं की जानकारी होने के बावजूद इसके स्थाई हल के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जाने वाली पाइप में भी कई क्षेत्रों में नहीं बिछाई गई हैं और जहां बिछाई गई है वहां पर रसूखदार लोगों को मेन लाइन से ही पानी के कनेक्शन दिए गए हैं जो कि गलत है। लखन पाल ने कहा कि क्षेत्र में कई सिंचाई योजनाएं भी तैयार हैं लेकिन सरकार के उदासीन रवैया के चलते लोगों को परेशानी हो रही है । उन्होंने सरकार व विभाग से मांग करते हुए कहा कि वे फील्ड में उतर कर लोगों को आ रही समस्याओं का जल्द निपटारा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *