जयराम सरकार कर्मचारियों के मसलों हल करने में रही नाकाम, बीजेपी सरकार को भुगतान पड़ा कर्मचारियों की नाराजगी का खामियाजा.
राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि वह कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार बीजेपी सरकार में सीएम से मिले लेकिन सरकार ने उन्हें चम्बा के दूरदराज क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया. कर्मचारियों की आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया गया. शिक्षा विभाग में कई अनियमितताएं चल रही है. सरकार ने पूर्व सरकार के निर्णयों को रिव्यु करने का फैसला लिया हैं जिससे सच्चाई सामने आएगी.
