भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रन का दिया टारगेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 306रन का टारगेट दिया है । श्रेयस अय्यर ७६ बॉल पर ८० रन  बनाकर टीम साउथी के बॉल पर आउट हुए। और वॉशिंगटन सुंदर १६ बॉल पर ३७ रन बनाकर नाबाद रहे।

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

    • गिल : लोकी फर्ग्यूसन की लेंथ बॉल पर शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन, मिस टाइम कर गए और डीप स्क्वेयर लेग पर कन्वे को कैच दे बैठे।
    • धवन : 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टिम साउदी ने फिन एलेन के हाथ कैच कराया।
    • पंत : ऋषभ को लोकी फर्ग्यूसन ने बोल्ड कर दिया। पंत ने 23 गेंदों में 15 रन बनाए।
    • सूर्यकुमार : फर्ग्यूसन की लेंथ बॉल को ऑफ की दिशा में पुश करना चाहते थे। बॉल आउटर एज लेकर फिन एलेन के पास चली गई। सूर्या चार रन बनाकर आउट हुए।
    • संजू सैमसन : बड़ा हिट करना चाहते थे, लेकिन मिल्ने की बॉल आसमान भेदने चली गई। फिलिप ने कैच आउट किया।
    • श्रेयस अय्यर : अच्छे फॉर्म में दिख रहे श्रेयस अय्यर ने टीम साउदी के अंतिम ओवर में कॉन्वे को कैच थमा बैठे।
    • सार्दुल ठाकुर : अंतिम ओवर फेक रहे टीम सउदी के अंतिम ओवर के चौथे बॉल पर विकेट कीपर को कैच थमा बैठे।

विराट कोहली की जगह खेलने उतरे श्रेयर अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को झटकों से उबारा। वे संजू सैमसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 65+ की साझेदारी हो चुकी है।

धवन का 39वां अर्धशतक
कप्तान शिखर धवन ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 63वीं गेंद में धवन ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। यह उनका वनडे इंटरनेशनल में 39वां अर्धशतक है। धवन ने 77 गेंदों पर 13 चौकों से सजी 72 रनों की पारी खेली।

उमरान-अर्शदीप को डेब्यू कैप, देखिए प्लेइंग-11…
भारत : 
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।

धवन की कप्तानी में 10वां वनडे
रेगुलर कैप्टन रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ओपनर शिखर धवन भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। शिखर ने इससे पहले 9 मैचों में भारत की कप्तान की। 7 में जीत और 2 में हार मिली। कई रेगुलर प्लेयर्स के बिना खेल रही टीम इंडिया में कई युवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *