एशियन किक बॉक्सिंग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत कर लाने वाले हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के अखिल ठाकुर का बिलासपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अखिल बिलासपुर के बाबा नाहर सिंह मंदिर पहुंचे जहां बिलासपुर के खिलाड़ियों द्वारा उनका हार पहना कर और फूल वर्षा कर डोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। अखिल ने बाबा नाहर सिंह मंदिर में जाकर अपनी पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं की।
इस अवसर पर उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपनी फाइट के दौरान उन्होंने पूरी कोशिश की थी लेकिन वह गोल्ड मेडल के लिए सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को खेलों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे वह नशे से भी बचे रह सकते हैं और अपने भविष्य को भी संवार सकते हैं।
वहीं, उनके कोच मनोज ठाकुर ने भी अखिल को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किक बॉक्सिंग में युवाओं का सुनहरा भविष्य है युवाओं को इसमें आगे आना चाहिए।
वहीं, मिस्टर हिमाचल रह चुके युवा बॉडी बिल्डर आदित्य दास ने भी अखिल ठाकुर को भारत के लिए सम्मान दिलाने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए जिससे उनका शारीरिक विकास होने के साथ साथ मानसिक विकास भी अच्छे से हो सकेगा।बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाला 22 वर्षीय युवा अखिल ठाकुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के देलग गांव के रहने वाले हैं और इससे पहले भी वह तुर्की में हुई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं। जबकि इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर दो बार गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। अखिल ने इसके अलावा भी कई अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में थाईलैंड में हुई एशियन चैंपियनशिप में इन्होंने ईरान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।