बंजार में भीषण अग्निकांड 9 दुकानें व तीन मकान राख

जिला के बंजार उपमंडल मुख्यालय में सोमवार तड़के भीषण अग्निकांड में 9 दुकाने व तीन मकान जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बंजार उपमंडल मुख्यालय में पुराने बस स्टैंड पर सोमवार सुबह तड़के लगभग 2 बजे के आसपास दुकानों में आग लग गई। जिसकी सूचना रात्रि गश्त पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। अग्निकांड का पता चलते ही बंजार बाजार में आधी रात को खलबली मच गई। वह सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि 9 दुकाने व तीन मकान पूरी तरह से जल गए। हालांकि अग्निकांड की सूचना मिलते ही कुल्लू से उपायुक्त आशुतोष गर्ग व स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी रात को ही मौके पर पहुंच गए। वही खबर लिखे जाने तक अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए थे और प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि देर रात लगभग दो से 2:30 के बीच बंजार के पुराने बस स्टैंड पर दुकानों में अचानक आग लग गई। जिसमें 9 दुकाने वह चार मकान पूरी तरह से राख हो गए। उन्होंने बताया कि इन दुकानों में कुछ कपड़े, स्टेशनरी व कन्फेक्शनरी की दुकानें थी, जो पूरी तरह जल गई है। उन लोगों को समान बचाने का मौका नहीं मिल पाया है। इनके साथ ही चार पांच दुकानों को आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा है। जबकि इस अग्निकांड में चार मकान जल गए हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है और प्रभावितों को राहत मैनुअल के मुताबिक तुरंत फौरी राहत दी जा रही है। गर्ग ने कहा कि प्रशासन अग्निकांड प्रभावितों की हर संभव मदद करेगा। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि वह प्रभावितों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।जो प्रभावित हुए हैं उनमें जीएस टेलर, शिवराज, रवि बुक शाप, कमल किशोर, पप्पु क्लाथ हाउस, भूपेंद्र शर्मा, कमल, कंयूनिकेशन, नील कमल क्लाथ हाउस, मनियारी शाप, युद्ध राज की सब्जी की दुकान, कुर्मदत्त चाय का ढाबा, चमन ढाबा शामिल है जो जलकर राख हो गए हैं। इसमें से एक भी सामान नहीं बचा पाए हैं। इसमें कपड़े कापी किताबें जल कर राख हो गई।जबकि आंशिक रूप से श्रवण इलेक्ट्रोनिक की दुकान व मकान, प्रदीप गुप्ता बीज भंडार, इंद्र इलेक्ट्रोनिक, जोनी रेडीमेड, सोनू रेडीमेड, गौरव की दुकानें जल गई है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रभावितों को फौरी तौर पर दो लाख की राहत दी गई है। उसके अलावा भी प्रशासन प्रभावितों को हर संभव मदद देने का प्रयास करेगा। कहा कि प्रभावितों को राहत मैनुअल के मुताबिक मदद दी जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि अग्निकांड की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बंजार के एसडीएम आग लगने के कारणों की जांच करके दो सप्ताह में इसकी रिपोर्ट देंगे। जांच आग लगने के कारणों की खोजबीन की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *