पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर बीजेपी नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर राजधानी शिमला के रिज मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ बीजेपी नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के हिमाचल प्रदेश के साथ खास लगाव को भी याद किया।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के का हिमाचल प्रदेश से खास नाता रहा। वे कई बार हिमाचल प्रदेश आए। अटल बिहारी हिमाचल को अपना दूसरा घर माना करते थे। 

 
इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खास नाता था। अपनी भिन्न कविता शैली और वाकपटुता के लिए पक्ष-विपक्ष के लोग उन्हें घंटों बैठकर सुना करते थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हिमाचल प्रदेश के लिए बेहद खास जगह रखते हैं।  उन्होंने वाजपेई की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *