पुलिस ने अटल टनल में फंसे 300 वाहनों को किया रेस्क्यू 

लाहौल स्पीति जिला पुलिस प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को लगभग 1900 वाहन अटल टनल से होकर सिस्सू पहुंचे। पुलिस अधीक्षक केलांग मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में दोपहर 3:15 बजे हल्की बर्फबारी शुरु हुई। इससे साउथ पोर्टल की ओर वाहनों की लाइन लग गई। सड़क पर फिसलन बढ़ने के कारण सिस्सू की ओर पहुंचे वाहनों को तुरंत दोपहर में मनाली की ओर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अटल टनल रोहतांग के दक्षिणी छोर पर बर्फबारी से फिसलन बनी होने के कारण अटल टनल रोहतांग के अन्दर लगभग 03 किमी तक 300 से अधिक जाम लगी वाहनों को मनाली व पुलिस लाहौल स्पीति और अटल टनल रोहताँग की सुरक्षा में कार्यरत पुलिस जवानों ने एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद अटल टनल के अंदर जाम को निकालने में कामयाब हुई । जिला प्रशासन लाहौल स्पीति ने जिला में आने वाले दिनों मे मौसम खराब रहने के अनुमान की सूरत में मनाली केलांग मार्ग की अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करने की सलाह दी। लाहोल स्पीति पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि पुलिस यात्रियों व पर्यटकों के सुरक्षा के लिए तैनात है। उन्होंने कहा कि मौसम ख़राब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *