https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/940568097298154
जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत बागवानी विभाग के सौजन्य से बागवानो के लिए पांच दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण संपन हो गया है | इस दौरान बागवानों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण एवं मौन पालन के फायदो के बारे मे विस्तार से बताया गया | जानकारी देते हुए बागवानी विकास अधिकारी गीतम शर्मा ने बताया कि मधु विकास योजना का उद्देश्य किसानों के जरिये राज्य में मधुमक्खी पालन और उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। यह योजना प्रदेश के बागवानी विभाग द्वारा चलायी गयी है ताकि प्रदेश में शहद के व्यवसायिक उत्पादन में क्रांति लायी जा सके साथ ही उन्होने कहा कि बेरोजगार युवा भी बीकीपिंग को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकेगे।
आपको बता दे कि प्रदेश सरकार युवाओ को इस योजना के लिए प्रेरित कर रही है और इसी योजना के तहत ट्रैंनिंग कैंप भी लगा रही है । ये ट्रेनिंग कैंप साल में एक बार 5 दिनों के लिए लगाए जाते है। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण मे राजगढ क्षेत्र के 25 बागवानों ने हिसा लिया |
