दूसरे के फोन की तरफ ताक झाक करना लोगो की आदत होती है। लकिन इंडिगो में एक महिला की दूसरे के फोन स्क्रीन देखना फ्लाइट पर सवार पैसेंजरों को महंगा पड़ गया। रविवार को मंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से उड़ान भरी। दरअसल, फ्लाइट में बैठी एक महिला ने साइड में बैठे एक व्यक्ति के फोन में मैसेज में ‘बॉम्बर’ लिखा देख लिया था। मैसेज देखने के बाद महिला ने शोर मचा दिया और इसका सुचना महिला ने केबिन क्रू को। महिला को लगा कि व्यक्ति संदिग्ध है। क्रू मेंबर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सतर्क किया। शख्स ने पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से चैटिंग कर रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड उसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। हालांकि, इसके बाद भी व्यक्ति को फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।
पुलिस के मुताबिक, महिला से जानकारी मिलने के बाद सभी यात्रियों के सामान की जांच की गई, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से चैटिंग कर रहा था। जांच के बाद 185 यात्रियों को शाम करीब 5 बजे दोबारा फ्लाइट में बैठाया गया। वहीं शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि व्यक्ति के पास कुछ भी नहीं मिलने से उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। वह केवल चैटिंग ही कर रहा था।
