काज़ा में पहली मर्तबा आयोजित होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/944100426637177

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में पहली मर्तबा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस  समारोह आयोजित किया जा रहा है | समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने बीते गुरुवार को काजा उपमंडल मुख्यालय में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के आयोजन में समुचित प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए | आपको बता दे कि आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर हेलीकॉप्टर के माध्यम से सगनम हेलीपैड पर दोपहर 12 बज कर 15 मिनट पर पहुंचेंगे और सगनम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा  भव्य स्वागत किया जाएगा | 12:45 के करीब  मुख्यमंत्री कुंगरी गोम्पा में स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे | शाम 5 बजे के करीब नये परिधि गृह काजा में काजा पंचायत निवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और वे लोगों से भी मिलेंगे | रात्रि ठहराव नये परिधि गृह काजा में ही रहेगा | 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे काजा मोनेस्ट्री में जाने का भी उनका कार्यक्रम है और इसके उपरांत मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के अध्यक्षता करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *