कांगड़ा जिले के बैजनाथ में बीड़ बिलिंग घाटी में आज से एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप शुरू हो चुकी है | इस प्री-वर्ल्ड कप का शुभारम्भ HPTDC के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) आरएस बाली ने किया | इस मौके पर उनके साथ CPS एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी मौजूद रहे | बता दें बीड़ बिलिंग पहुंचने से पहले RS बाली का बैजनाथ में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने RS बाली को फूल माला पहना कर जमकर नारेबाजी की | इस प्रतियोगिता मे 10 देशों से 103 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिनमें 13 महिला प्रतिभागी शामिल हैं | इस एक्युरेसी प्री-वर्ल्ड कप में आर्मी के जवानो ने भी भाग लिया है | 4 दिन तक यह प्रतियोगिता चलेगी | समापन समारोह में 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे. समारोह के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा | इस दौरान ऐरो और फ्लावर शो भी होंगे. प्रतियोगिता के दौरान बीड़-बिलिंग घाटी नो फ्लाइंग जोन है |
बाली ने कहा कि बीड़-बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन इलाके, प्रदेश और देश के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बिलिंग घाटी पैराग्लाइडिंग के लिये अपनी विशेषताओं के चलते दुनियांभर की सर्वक्षेष्ठ जगहों में आंकी जाती है। उन्होंने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की बधाई दी और सफलता पूर्वक आयोजन के लिये सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एसोसिएशन को बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के वर्ल्ड कप के आयोजन के लिये भी सभी मापदंड पूरे करने के प्रयास करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा की एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप 2023 कटागिरी-दो में कुल 142 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। आज प्रतियोगिता में 103 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत सहित अमेरिका, नेपाल स्पेन और नीदरलैंड के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 95 पुरुष जिसमें 74 भारतीय और 21 विदेशी प्रतिभागी शामिल हैं। जबकि महिलाओं में 8 प्रतिभागी हैं जिसमें पांच भारतीय और 3 प्रतिभागी विदेशी हैं। प्रतियोगिता में भारतीय सेना के 10 नौसेना से एक, वायु सेना के एक तथा पैरामिलिट्री फोर्स के 5 प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं।
