19 और 20 अप्रैल को धर्मशाला में होगा जी-20 सम्मेलन

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को जी-20 सम्मेलन होना वाला है | जिसमें 20 देशों के 70 प्रतिनिधि भाग लेने वाले हैं। दरअसल जी-20 सम्मेलन के लिए आने वाले विदेशी मेहमान बैठक से एक दिन पहले 18 अप्रैल को ही यहां पहुंच जाएंगे और 21 को उनकी वापसी होगी । इस सम्मेलन के चलते धर्मशाला को सजाने  का ज़ोरों पर चला हुआ है | बैठक के अलावा मेहमानों को धर्मशाला स्थित टी गार्डन में भी घुमाया जाएगा। इसके अलावा कांगड़ा आर्ट म्यूजियम और कांगड़ा पेंटिंग से भी विदेशी मेहमानों को रू-ब-रू करवाया जाएगा। जी-20 के धर्मशाला में होने वाले सम्मेलन के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थल होटल रेडीशन तक शहर को सजाने संवारने का काम चल रहा है। हिमाचल के धर्मशाला में पहली बार हो रही अपनी तरह की इस अलग बैठक के लिए आम लोगों से युवा वर्ग तक में विशेष उत्सुक्ता देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *