Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

मुख्यमंत्री ने प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी। 
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी पृष्ठभूमि से सम्बन्धित तथा भारत की सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्रपति बन कर इतिहास रच दिया है। जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपनी दूरदर्शी सोच और अनुभव से भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।
बता दे कि आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी. वह शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी होंगी. वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं. उनका जन्म जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था. वह संथाली और ओडिया भाषाओं की उत्कृष्ट वक्ता हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *