पंजाब में इस वर्ष में दूसरी बार रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमला किया गया। रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) का प्रयोग करके पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया है। हमला तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन के साथ बने सांझ केंद्र में हुआ है।अबतक इस हमलें में कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं आई है। लेकिन सांझ केंद्र के शीशे टूट गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने एक तरफ इसे आतंकी हमला कहा, वहीं दूसरी तरफ आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है।
रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले में प्रयोग
मिली जानकारी के अनुसार रात 1 बजे के करीब तरनतारन बठिंडा नेशनल हाईवे पर बने सरहाली पुलिस थाने के साथ बने सांझ केंद्र पर रॉकेट लांचर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड का प्रयोग करके हमला किया गया। रात धमाके की आवाज सुनकर जब तक पुलिस सरहाली थाने से बाहर निकली, हमलावर फरार हो चुके थे। थाने में रात के मुंशी, ड्यूटी अफसर और दो कॉन्स्टेबलों के अलावा कोई नहीं था। सांझ केंद्र भी बंद पड़ा था। जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फॉरेंसिक टीमें जांच के लिए पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि आतंकियों द्वारा फेका गया रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड फटा ही नहीं। रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड के अंदर गिरने से सांझ केंद्र के शीशे टूट गए। पुलिस ने रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड को सुरक्षित कब्जे में रखा है और सांझ केंद्र को सील कर दिया गया है। SSP गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि जांच चल रही है।
गुरपतवंत ने लिया हमले की जिम्मेदारी
विदेश की धरती पर रह रहे सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉयस नोट भेजा जिसमे गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पन्नू का कहना है कि जालंधर के लतीफपुरा में 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को पंजाब सरकार ने बेघर किया है। यह उसी का बदला है।
