Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

मुख्यमंत्री को बचाना है सुजानपुर विधानसभा में डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा को लाना है के नारो से गूंजा सुजानपुर

1 min read
 मुख्यमंत्री को बचाना है सुजानपुर विधानसभा में डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा को लाना है के नारो से गूंजा सुजानपुर

हमीरपुर

सुजानपुर में हो रहे उपचुनाव को लेकर यहां पर माहौल पूरी तरह से गरमागया है। भाजपा की ओर राजेंद्र राणा को टिकट मिलने के बाद लोगों ने यहां पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इस शक्ति प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं, युवा व बुजुर्ग लोग शामिल रहे। लोगों ने यहां पर एक ही नारा लगाया। मुख्यमंत्री को बचाना है डॉक्टर सुरेंद्र को लाना है। गौरतलब है डॉक्टर सुरेंद्र जंगलबैरी में बतौर चिकित्सा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पढ़े-लिखे नौजवान मिलनसार होने के चलते यहां के लोग चाहते हैं कि इस बार डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा चुनावी मैदान में उतरे और भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा को चुनाव में हराकर सबक सिखाएं। जिसके लिए मंगलवार को लोगों का भारी हजूर इकट्ठा हुआ और शक्ति प्रदर्शन में लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्कू और सुरेंद्र डोगरा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। लोगों ने इस मौके पर पूर्व कांग्रेस विधायक व हाल में ही भाजपा में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के खिलाफ भी जमकर हल्ला बोला।
गौरतलब है सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस इस बार नौजवान पढ़े-लिखे ईमानदार सशक्त व्यक्ति को टिकट दे। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा के लिए जोरदार पर भी की है। लोगों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी अगर विधानसभा उपचुनाव में डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा को टिकट देती है तो वह अवश्य ही इस सीट को जीतकर कांग्रेस की झोली में डालेंगे। वही यहां पर लोगों का कहना है कि राजेंद्र राणा ने पिछली बार भी प्रेम कुमार धूमल को चुनाव हराकर हमीरपुर से मुख्यमंत्री की कुर्सी छीनी थी। लिहाजा इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक बार फिर से हमीरपुर को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है बावजूद इसके हरजिंदर राणा ने कांग्रेस सरकार से दगा करके इस क्षेत्र से मुख्यमंत्री की कुर्सी फिर से छीनने काम किया है। लेकिन यहां की जनता ऐसा नहीं होने देगी और इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी।
बहरहाल डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा के समर्थन में उमड़ी भीड़ को देखकर यहां पर लोगों ने खासी चर्चा चल पड़ी है। उनके समर्थकों की उमड़ी भीड़ को देखकर विपक्ष के भी होश पाख्ता हो गए हैं। इस शक्ति प्रदर्शन में खासकर महिलाओं व युवाओं ने भारी संख्या में भाग लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाए तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *