शिमला नाहन रुट पर HRTC चालक के साथ मारपीट भड़के ड्राइवर यूनियन, सेवाएं बन्द करने की दी चेतावनी
1 min read
![](https://nationspeaks.in/wp-content/uploads/2022/09/HRTC.-1024x1024.jpg)
हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक के साथ नहान के कालाअंब में एक युवक द्वारा मारपीट की गई। जिसमे चालक घायल हो गया है। चालक के साथ हुई मारपीट पर hrtc ड्राइवर यूनियन भड़क गई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यवाही न होने पर प्रदेश भर में बसों को खड़ा कर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दे दी है।
हिमाचल प्रदेश hrtc ड्राइवर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि नहान के कालाअंब में hrtc चालक के साथ एक बाइक सवार ने मारपीट किया है। आरोपी मौके से फरार हो गया और उसे अभी तक पकड़ा नही गया। चालक गंभीर रूप से घायल है।
उन्होंने कहा कि आरोपी को फड़कने की प्रबंधन से और पुलिस से मांग की गई और यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही नही की जाती है तो प्रदेश भर में hrtc के चालक सेवाएं बंद कर देंगे। प्रदेश भर में चक्का जाम किया जाएगा।साथ ही भविष्य में जिस रूट पर भी चालक के साथ मारपीट होगी उस रूट पर कोई भी बस नही चलाई जाएगी।