Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

गुजरात चुनाव फर्स्ट  फेज वोटिंग शुरू : 100 साल की कुमुबेन ने डाला वोट 

1 min read

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले में आज राज्य की 89 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान के पहले एक घंटे में 5% वोटिंग हुई है। सबसे कम मतदान सूरत की कतारगाम सीट पर हुआ। यहां से AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया मैदान में हैं।

राज्य के 19 जिलों में आने वाली इन सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास 2, NCP के पास एक सीट है।आज जिन सीटों पर खास नजर रहेगी, वे हैं- जामनगर, मोरबी, कच्छ, राजकोट, पोरबंदर और जूनागढ़।

 वहीं नवसारी जिले के वासंदा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें वासंदा के BJP कैंडिडेट पीयूष पटेल जख्मी हो गए। बता दें, वासंदा कांग्रेस का गढ़ है। कांग्रेस से अनंत पटेल मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *